"तुलसी जयंती के उपलक्ष्य में तुलसी प्रवाह का आयोजन "
संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय, देवेंद्र नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) हिंदी विभाग एवं प्राणीशास्त्र विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आज दिनांक 21/08/2026 को तुलसीदास जयंती के उपलक्ष्य में रामचरितमानस पर समकालीन विचार तुलसी प्रवाह के अंतर्गत मुख्य वक्ता प्राचार्य एवं संरक्षक डॉ उषा किरण अग्रवाल ने श्री राम भक्त हनुमान जी विषय पर व हनुमान जी की भक्ति, निष्ठा, प्रेम, लगन, नेतृत्व कला, धैर्यशीलता ,सही वक्त का इंतजार ,शुद्ध प्रेम ,भरोसा, दुख में साथ देना, आदि विषय पर प्रवाहमयी ओजस्वी विचार अभिव्यक्त किया। इसी तारतम्य में डॉ माधुरी श्रीवास्तव ने परहित सरिस धर्म नहीं भाई विषय पर अपने विचार रखें।हिंदी की विभागाध्यक्ष डॉ शीला दुबे ने रामचरितमानस के लेखन पर प्रकाश डाला तथा इस अवसर पर हनुमान चालीसा का सस्वर पाठ हुआ ।कार्यक्रम का कुशल संचालन किया डॉ मीता अग्रवाल ने। इस अवसर पर महाविद्यालय की वरिष्ठ प्राध्यापक
श्रीमती उषा अग्रवाल, डॉ रवि शर्मा, डॉ अंजना पुरोहित, डॉ आर एस लुका,डॉ सुषमा तिवारी, डॉ मनीषा गर्ग, डॉ हर्षा कोसले , डॉ मनोज राव, डॉ संगीता झा, डॉ कविता शर्मा, डॉ मिनी गुप्ता,डॉ डी थदलानी, डॉ माया लालवानी, डॉ विनीता शर्मा,डॉ सिरिल डेनियल, डॉ प्रभा वर्मा, डॉ कल्पना झा, डॉ लक्ष्मी देवनानी, डॉ वर्षा वर्मा,,डॉ वैशाली गौतम हिरवे डॉ भवानी प्रधान, डॉ किरण वर्मा समस्त प्राध्यापक गण, अतिथि विद्वान एवं छात्राएं बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
