Bihar शादी के 10 दिन बाद खौफनाक वारदात: पत्नी ने सोते पति पर डाला खौलता हुआ पांच लीटर सरसों का तेल, हालत गंभीर

Bihar  शादी के 10 दिन बाद खौफनाक वारदात: पत्नी ने सोते पति पर डाला खौलता हुआ पांच लीटर सरसों का तेल, हालत गंभीर

बिहार के शिवहर जिले से हैरान कर देने वाली घटना सामने आई है। पिपराही थाना क्षेत्र के मीनापुर बाघा गांव में शादी के महज दस दिन बाद एक महिला अफसरी बेगम ने अपने पति पर खौलता तेल डाल दिया। गंभीर रूप से झुलसे युवक का इलाज श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज अस्पताल में चल रहा है।घायल युवक की पहचान मोहम्मद मुन्ना के रूप में हुई है। परिजनों के मुताबिक उसकी शादी 3 फरवरी 2026 को धूमधाम से हुई थी। लेकिन शादी के बाद से ही घर में तनाव बना हुआ था। आरोप है कि पत्नी मुन्ना को अपने कमरे में सोने नहीं देती थी और उसे दूसरे कमरे में जाने को कहती थी। यहां तक कि चौठारी की रस्म के बाद भी उसने पति को कमरे में प्रवेश नहीं करने दिया।मुन्ना के पिता मोहम्मद ददीज ने बताया कि बेटे की शिकायत पर लड़की पक्ष को बुलाकर समझौते की कोशिश की गई थी, लेकिन बात नहीं बनी। घटना वाले दिन मुन्ना दोपहर में कंबल ओढ़कर सो रहा था। इसी दौरान उसकी पत्नी अफसरी बेगम रसोई में गई, करीब पांच लीटर सरसों का तेल खौलाया और सोते हुए पति पर उड़ेल दिया। तेल गिरते ही मुन्ना दर्द से तड़प उठा। चीख-पुकार सुनकर परिजन दौड़े और उसे अस्पताल पहुंचाया। परिजनों ने आरोपी महिला को मौके पर ही पकड़ लिया और पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।