नकटी गांव बेदखली मामले में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, कलेक्टोरेट घेराव की घोषणा

नकटी गांव बेदखली मामले में कांग्रेस का प्रदेशव्यापी प्रदर्शन, कलेक्टोरेट घेराव की घोषणा

नकटी गांव बेदखली मामले को लेकर कांग्रेस ने आज प्रदेशभर के सभी जिला मुख्यालयों में विरोध प्रदर्शन करने का ऐलान किया है। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के निर्देश पर पार्टी कार्यकर्ता मुख्यमंत्री का पुतला दहन करेंगे और कलेक्टोरेट का घेराव करेंगे।

कांग्रेस का आरोप है कि नकटी गांव के 85 परिवारों को बारिश के बीच बेघर कर दिया गया, जिससे ग्रामीणों को गंभीर परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। पार्टी ने इस कार्रवाई को जनविरोधी बताते हुए सरकार से तत्काल प्रभावित परिवारों को न्याय और पुनर्वास देने की मांग की है।

जानकारी के अनुसार, कांग्रेस कार्यकर्ता शुक्रवार सुबह 11 बजे सभी जिला मुख्यालयों में एकजुट होकर प्रदर्शन करेंगे और सरकार के फैसले के खिलाफ विरोध दर्ज कराएंगे।