शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण, पूर्व आरक्षक गिरफ्तार

शादी का झांसा देकर तीन साल तक शारीरिक शोषण, पूर्व आरक्षक गिरफ्तार

बिलासपुर जिले के तखतपुर थाना क्षेत्र में पुलिस विभाग की छवि को धक्का पहुंचाने वाला मामला सामने आया है। थाना में पूर्व में पदस्थ आरक्षक सनत मीरी को पुलिस ने युवती से शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने के आरोप में गिरफ्तार किया है।

पीड़िता ने अपनी शिकायत में आरोप लगाया है कि आरोपी आरक्षक ने उसे शादी का भरोसा देकर करीब तीन वर्षों तक शारीरिक शोषण किया। बाद में जब उसने शादी के लिए दबाव बनाया, तो आरोपी ने शादी से इनकार कर दिया।

शिकायत के आधार पर तखतपुर थाना पुलिस ने मामले की जांच की और आरोपों को गंभीर मानते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में एफआईआर दर्ज की। विवेचना के दौरान पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरक्षक सनत मीरी को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने बताया कि मामले की जांच जारी है। पीड़िता के बयान, उपलब्ध साक्ष्य और अन्य तथ्यों के आधार पर आगे की वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। आरोपी को न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया भी की जा रही है।