जनता को राहत: एक्साइज ड्यूटी घटाने पर योगेश योगी वर्मा ने पीएम मोदी का जताया आभार
पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी में केंद्र सरकार द्वारा की गई कटौती का देशभर में स्वागत किया जा रहा है। भारतीय जनता युवा मोर्चा के मीडिया प्रभारी योगेश योगी वर्मा ने इस निर्णय के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का आभार व्यक्त किया है।
मीडिया प्रभारी योगेश योगी वर्मा ने अपने बयान में कहा कि पेट्रोल-डीजल पर एक्साइज ड्यूटी कम करने का फैसला आम जनता को महंगाई से राहत देने वाला सराहनीय कदम है। उन्होंने कहा कि वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में उतार-चढ़ाव के बावजूद केंद्र सरकार ने जनता के हित को सर्वोपरि रखते हुए यह महत्वपूर्ण निर्णय लिया है।
उन्होंने आगे कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सरकार लगातार जनहित में कार्य कर रही है और यह निर्णय भी उसी दिशा में एक बड़ा कदम है। इससे आम नागरिकों को सीधा लाभ मिलेगा और आर्थिक बोझ में कमी आएगी।
योगेश योगी वर्मा ने प्रधानमंत्री का धन्यवाद करते हुए कहा कि सरकार का यह कदम देश के करोड़ों लोगों के लिए राहत लेकर आया है और इससे जनता को महंगाई से कुछ हद तक निजात मिलेगी।