शिक्षा विभाग ने अधिकारियों के तबादले किए, महासमुंद DEO को हटाया गया

शिक्षा विभाग ने अधिकारियों के तबादले किए, महासमुंद DEO को हटाया गया

छत्तीसगढ़ के स्कूल शिक्षा विभाग ने शिक्षा अधिकारियों के तबादलों की सूची जारी की है। इस सूची में महासमुंद, जांजगीर-चांपा और जगदलपुर जिलों के अधिकारियों के नाम शामिल हैं।

महासमुंद जिले के जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) एमआर सावंत को उनके पद से हटाकर जगदलपुर स्थित संभागीय संयुक्त संचालक कार्यालय में सहायक संचालक के पद पर स्थानांतरित किया गया है। बताया जा रहा है कि यह कार्रवाई बोर्ड परीक्षा में जिले के खराब प्रदर्शन के चलते की गई है।

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने हाल ही में महासमुंद में समीक्षा बैठक की थी, जिसमें जिले की शिक्षा व्यवस्था की स्थिति पर असंतोष जताया गया था। इसके बाद विभागीय स्तर पर यह निर्णय लिया गया।

सूत्रों के मुताबिक, अन्य जिलों में भी प्रदर्शन के आधार पर और तबादले हो सकते हैं।