एनआईटी के संगीत क्लब रागा की ओर से शनिवार को श्रुति का आयोजन
एनआईटी के संगीत क्लब रागा की ओर से शनिवार को श्रुति का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में गरज गरज, तेरे बिना, ये इश्क़ हाय, दीवानी मस्तानी और दुनिया में लोगों को जैसे गीतों की प्रस्तुतियां दी गई। इस अवसर पर डॉ. सौम्या अग्रवाल, मेडिकल ऑफिसर, ने आओ हुज़ूर तुमको बहारों में ले चले, प्रस्तुति दे समां बांधा। भक्ति संगीत, रेट्रो, रॉक और 90 के दशक के गीतों के मैशअप ने कार्यक्रम में संगीत की अलग-अलग विधाओं को एक मंच पर पेश किया। कार्यक्रम में समीर बाजपेयी और अशोक के. गुप्ता मौजूद रहे। इनके साथ प्रो. एस. गुप्ता, शुभाशीष सान्याल, मनोज कुमार चौपकर, इश्तियाक अहमद और वी. पटनायक भी उपस्थित रहे