अमन यादव को मिली पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी- आम आदमी पार्टी

अमन यादव को मिली पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष की जिम्मेदारी- आम आदमी पार्टी

महासमुंद। आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत के अनुमति से और प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर के अनुसंशा से एवं प्रदेश संगठन की सहमति से अमन यादव को महासमुंद जिला पिछड़ा वर्ग (OBC) प्रकोष्ठ का जिला अध्यक्ष,ईश्वर भारद्वाज को जिला उपाध्यक्ष एवं मुरारी प्रधान को यूथ विंग का जिला उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया है। पार्टी ने संगठन को मजबूत करने और समाज के हर वर्ग तक अपनी पैठ बढ़ाने के उद्देश्य से यह अहम जिम्मेदारी सौंपी है।
अमन यादव एवं अन्य पदाधिकारीयो की इस नियुक्ति पर महासमुंद जिले के स्थानीय कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में भारी हर्ष व्याप्त है। पार्टी कार्यालय में कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी कर और मिठाई बांटकर इस फैसले का स्वागत किया। वरिष्ठ नेताओं का मानना है कि अमन यादव के नेतृत्व में महासमुंद क्षेत्र में पिछड़ा वर्ग प्रकोष्ठ न केवल सक्रिय होगा, बल्कि पार्टी की जनहितैषी नीतियों को आम जनता तक ले जाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।नवनियुक्त जिला अध्यक्ष अमन यादव ने प्रदेश प्रभारी, प्रदेश अध्यक्ष और महासमुंद जिला के संगठन के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा:
"पार्टी ने मुझ पर जो भरोसा जताया है, मैं उस पर पूरी निष्ठा से खरा उतरूंगा। महासमुंद जिले में पिछड़ा वर्ग के अधिकारों की आवाज उठाना और पार्टी की विचारधारा को गाँव-गाँव तक पहुँचाना मेरी पहली प्राथमिकता होगी। हम सब मिलकर आम आदमी पार्टी को इस क्षेत्र में एक नई ऊंचाई पर ले जाएंगे।"

 अमन यादव,ईश्वर भारद्वाज और मुरारी प्रधान की नियुक्ति पर सकील खान,संजय यादव, राकेश झाबक, खिरोद पटेल, चमन यादव, महेश यादव,संतोष चन्द्राकर,भुनेश्वर साहू, मधु यादव,मीनाक्षी ठाकुर, एम डी सागर,महेश कर्स सहित तमाम आप कार्यकर्ताओं, समर्थकों और पदाधिकारियों ने अमन यादव एवं अन्य साथियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल कार्यकाल की कामना की है।