सांदीपनी एकेडमी को डिग्री कॉलेज की अनुमति मिली

सांदीपनी एकेडमी को डिग्री कॉलेज की अनुमति मिली

अछोटी (मुरमुन्दा), जिला दुर्ग स्थित सांदीपनी एकेडमी को उच्च शिक्षा विभाग छत्तीसगढ़ शासन द्वारा सत्र 2025-26 से नवीन डिग्री कॉलेज खोलने की अनुमति प्रदान की गई है। सांदीपनी एकेडमी में इस सत्र से बी.एस.सी. (गणित, बायोलॉजी), बी.कॉम, बी.ए. तथा पी.जी.डी.सी.ए. कोर्स प्रारंभ होगा। अब संस्था को हेमचंद यादव विश्वविद्यालय, दुर्ग से सम्बद्धता प्राप्त करना होगा।

सांदीपनी एकेडमी, अछोटी स्थित स्वयं की भूमि व भवन में नर्सिंग, फॉर्मेसी, बी.एड. डी.एल.एड व इन्टीग्रेटेड चार वर्षीय बी.एस.सी.बी.एड/बी.ए.बी.एड का संचालन पिछले 15 वर्षों से किया जा रहा है।

सांदीपनी एकेडमी को मिली इस अनुमति से अहिवारा, कुम्हारी और आसपास के क्षेत्रों में हर्ष व्याप्त है। अब विद्यार्थियों को कहीं उच्च शिक्षा के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा। कॉलेज द्वारा बस सुविधा भी प्रदान की जाती है।