दरिंदगी की हदें पार: नाबालिग साली को बंधक बनाकर किया दुष्कर्म, फोटो-वीडियो वायरल करने वाला जीजा पहुंचा जेल
छत्तीसगढ़ के राजनांदगांव जिले में रिश्तों को कलंकित करने वाला एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। छुरिया थाना पुलिस ने अपनी ही नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने और उसका अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल करने वाले आरोपी जीजा को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
पुलिस को दी गई शिकायत के अनुसार, आरोपी तुषार त्यागी ने पिछले साल 22 अप्रैल 2025 को घर में अकेले पाकर अपनी नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म किया था और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी थी। इसके बाद, इसी साल 28 फरवरी 2026 को वह नाबालिग को परिजनों की मर्जी के बिना बस से दिल्ली ले गया। वहां मार्च महीने के दौरान उसने पीड़िता के साथ कई बार जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। आरोपी ने प्रताड़ना की हदें पार करते हुए नाबालिग के अश्लील फोटो और वीडियो भी यूट्यूब, फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम पर वायरल कर दिए।
पीड़िता के पिता की लिखित शिकायत पर 1 जुलाई 2026 को पुलिस ने मामला दर्ज किया। छुरिया पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए महज कुछ ही घंटों में आरोपी तुषार त्यागी को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में जुर्म कबूल करने के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेज दिया गया है।