महासमुन्द में आम आदमी पार्टी की विधानसभा स्तरीय संगठनात्मक बैठक सम्पन्न छ ग प्रभारी मुकेश अहलावत जी ने संगठन विस्तार हेतु दिए टिप्स
महासमुन्द, 12 जून 2026। छत्तीसगढ़ में आगामी होने वाले चुनावों की तैयारियों के मद्देनजर आम आदमी पार्टी द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत करने 9 जून से पूरे प्रदेश के 90 विधानसभाओ में बैठकें आयोजित की जा रहीं हैं । दिल्ली के पूर्व मंत्री, वर्तमान विधायक एवं आम आदमी पार्टी छत्तीसगढ़ के प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत के आदेशानुसार समस्त विधानसभाओं में प्रतिदिन 2 महत्वपूर्ण संगठनात्मक बैठकें आयोजित की जा रही है। इन बैठकों का उद्देश्य संगठन विस्तार, बूथ स्तर तक मज़बूती, कार्यकर्ताओं से सीधा संवाद, संगठनात्मक समीक्षा एवं आगामी चुनावी तैयारी को प्रभावी बनाना है। इसी कड़ी में आज महासमुन्द विधानसभा के स्वाध्याय केन्द्र महासमुन्द में बैठक आयोजित की गयी।
आज की बैठक में विशेष रूप से प्रदेश प्रभारी मुकेश अहलावत जी, प्रदेश महासचिव सूरज उपाध्याय जी एवं प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर जी उपस्थित रहें। उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं से संगठनात्मक समीक्षा, मार्गदर्शन तथा आगामी रणनीति पर महत्वपूर्ण चर्चा की गई उन्होंने आगे कहा विधानसभा स्तर में हर विधानसभा को पांच पांच ब्लाकों में बांटा गया है और उसमे ब्लॉक अध्यक्षो और ब्लॉक संगठन मंत्री की नियुक्ति कर दी गई है तथा उन्हें नियुक्ति प्रमाण पत्र भी प्रदान किया गया। आगे इसे विस्तार करते हुए हर जनपद क्षेत्र में जनपद प्रमुख, ग्राम पंचायत में ग्राम प्रमुख एवं बूथ स्तर पर बूथ प्रमुख की नियुक्ति की जानी है।
आज की बैठक में महासमुन्द विधानसभा क्षेत्र की समस्यायों पर गहन चर्चा की गयी और क्षेत्र की जनता की सभी समस्यायों को आम आदमी पार्टी प्राथमिकता से उठाते हुए जनता के लिए काम करने का निर्णय लिया गया।
आज की बैठक में आम आदमी पार्टी की ओर से जिलाध्यक्ष राकेश झाबक, प्रदेश संयुक्त सचिव संजय यादव,प्रदेश सचिव संतोष चन्द्राकर,जिला महासचिव मधुराम यादव,जिला संगठन मंत्री सकील खान,जिला उपाध्यक्ष भोलाराम निषाद, पुनाराम निषाद, मोहन साहू,कादिर चौहान,अजय टोन्द्रे,अजीम खान, तुलु राम ध्रुव,चंद्रशेखर ध्रुव, हेम लाल यादव ,भागवत साहू,सेवाराम साहू, लूकेश्वर सेन,रामदास निषाद ,लंकेश्वर बंजारे,सुरेश ध्रुव,सीता दीवान,विकास कुमार,राजेश यादव,राजेश तिवारी,जितेन्द्र साहू,आशा सुरेश निषाद,गोपी पटेल आदि शामिल रहे।