राजेंद्र पार्क में गूंजा छत्तीसगढ़ महतारी का जयकारा, क्रांति सेना ने किया भव्य महाआरती का आयोजन दुर्ग

राजेंद्र पार्क में गूंजा छत्तीसगढ़ महतारी का जयकारा, क्रांति सेना ने किया भव्य महाआरती का आयोजन दुर्ग

 अपनी माटी के स्वाभिमान, समृद्ध संस्कृति और लोक-परंपरा को अक्षुण्ण रखने के संकल्प के साथ आज राजेंद्र पार्क, दुर्ग में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना दुर्ग शहर द्वारा 'छत्तीसगढ़ महतारी' की भव्य महाआरती का आयोजन किया गया। 
इस गौरवमयी और ऐतिहासिक कार्यक्रम में क्रांति सेना के जांबाज सेनानियों और स्थानीय नागरिकों का भारी जनसैलाब उमड़ा।

पारंपरिक शंखनाद, मांदर की थाप और छत्तीसगढ़ महतारी के गगनभेदी जयकारों के बीच महाआरती संपन्न हुई।

 इस अवसर पर उपस्थित सेनानियों ने छत्तीसगढ़ी अस्मिता की रक्षा, स्थानीय संस्कृति के संवर्धन और राज्य की खुशहाली के लिए एकजुट होकर कार्य करने का सामूहिक संकल्प लिया।

 पूरा परिसर छत्तीसगढ़िया संस्कृति के रंग में सराबोर नजर आया।

माटी के सपूतों की रही गरिमामयी उपस्थिति:
इस भव्य आयोजन को सफल बनाने में छत्तीसगढ़िया क्रांति सेना के प्रमुख स्तंभ कपिस सूर्यवंशी, कमलेश पटेल, गोविंद महतो, पंकज चतुर्वेदी, प्रतुल चंद्राकर, चंद्रकांत साहू, सुनील देवांगन, लोकेश साहू, फाल्गुनी साहू,रवि साहू, प्रदीप पटेल और नीरज साहू सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी,  और सेनानी उपस्थित रहे।