आदिवासी परिवार को न्याय दिलाने आम आदमी पार्टी करेगी पिथौरा थाने का घेराव-आम आदमी पार्टी आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग आरोपी को पुलिस द्वारा दिया जा रहा है सरंक्षण

आदिवासी परिवार को न्याय दिलाने आम आदमी पार्टी करेगी पिथौरा थाने का घेराव-आम आदमी पार्टी  आरोपी की तत्काल गिरफ्तारी की मांग  आरोपी को पुलिस द्वारा दिया जा रहा है सरंक्षण

आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर ने आज प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा  ग्राम पंचायत टेका, सुंदरगढ़ निवासी मनबोध कोडाकु और उनके परिवार को भाजपा नेता दुलीकेशन साहू द्वारा जातिसूचक गाली-गलौज, जान से मारने की धमकी एवं अन्य गंभीर कृत्य किए गए थे।

पीड़ित आदिवासी परिवार को न्याय दिलाने के लिए आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ता लगातार लड़ाई लड़ते आ रहे है इसी के तारतम्य में पार्टी द्वारा एसपी कार्यालय का घेराव किया गया और पीड़ित परिवार के साथ हर कदम पर खड़े रहे। इसके बावजूद 6 माह तक कोई कार्रवाई नहीं हुई।

 चंद्राकर ने कहा कि, दुलीकेशन साहू भाजपा का एक कद्दावर नेता के साथ साथ पूर्व सांसद प्रतिनिधि भी रहे है, और उनकी पत्नी किरण साहू वर्तमान में सरपँच है, जब पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री निवास घेराव का आवेदन दिया तो महासमुंद ए एस पी और अजाक थाना द्वारा "कार्यवाही का आश्वासन" देकर गुमराह किया गया और मुख्यमंत्री निवास जाने से रोका गया। अंततः परिवार द्वारा मुख्यमंत्री निवास के सामने आत्मदाह की चेतावनी देने पर आज 6 माह पश्चात थाना पिथौरा में दोनों पति पत्नी के नाम से एफआईआर दर्ज की गई। एफआईआर में एससी/एसटी एक्ट की धाराएँ भी लगाई गई हैं। परन्तु एफ आई आर दर्ज हुए आज 17 दिन हो गए है उसके बाद भी आज तक आरोपीयो की गिरफ्तारी नहीं हुई है,आरोपी अपने गांव से फ़ोटो खीच कर अपने मोबाइल में बाकायदा स्टेटस लगा के कॉमेंट भी लिख रहा है कि मेरा कोई कुछ नही बिगाड़ सकता और पुलिस मूक दर्शक बने देख रही है दरअसल इस मामले में आरोपी को पुलिस के एक आलाअधिकारी का सरंक्षण प्राप्त है उसके द्वारा उल्टा पीड़ित परिवार पर समझौता के लिए दबाव बनाया जा रहा है उन्हें बार बार पूछताछ हेतु थाना बुलाया जा रहा है इसके कारण पीड़ित आदिवासी परिवार लगातार भय और मानसिक तनाव में जीवन यापन कर रहे है।हम न्यायिक प्रक्रिया का पूरा सम्मान करते हैं परन्तु कोई भी राजनीतिक पार्टी या प्रशासनिक अधिकारी  अवैधानिक तरीके से दबाव बना कर अपराधी को नही बचा सकती जरूरत पड़ेगी तो बहुत जल्द आम आदमी पार्टी ऐसे पुलिस अधिकारीयो के विरुद्ध पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने हेतु प्रदेश स्तर पर मोर्चा खोलेगी। 
आम आदमी पार्टी ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो पार्टी के कार्यकर्ता आदिवासी परिवार और आदिवासी समाज के साथ मिलकर 25 मई को पिथौरा थाना का घेराव करेगी जिसकी पूरी जिम्मेदारी पुलिस प्रशासन की होगी।