95 की थी उम्मीद, आया 92 प्रतिशत, मायूस छात्रा ने उठा लिया खौफनाक कदम
कानपुर। कानपुर के केंद्रीय विद्यालय की छात्रा वैशाली को उम्मीद थी कि उसके 95 प्रतिशत से अधिक नंबर आएंगे। रिजल्ट आने के बाद से वह मायूस रहने लगी।हाल ही में सीबीएसई दसवीं बोर्ड का रिजल्ट आया है। इस बीच कानपुर से दिल दुखाने वाली खबर आई है। 92 प्रतिशत नंबर पाने के बावजूद हाईस्कूल की छात्रा वैशाली सिंह ने फांसी का फंदा लगाकर जान दे दी। पढ़ाई में होशियार वैशाली को उम्मीद थी कि उसके नंबर 95 प्रतिशत से ज्यादा आएंगे। रिजल्ट आने के बाद वह मायूस हो गई।
16 वर्षीय वैशाली की मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया। फांसी लगाने से पहले छात्रा ने अपने कुछ साथियों को मोबाइल फोन पर वायस रिकॉर्डिंग भेजी थी। इसमें उसने जीने की इच्छा खत्म होने और उसकी पढ़ाई पर खर्च किए जाने वाले पैसे बर्बाद होने जैसी बातें बोली हैं। पुलिस ने वैशाली का मोबाइल फोन जब्त कर लिया है। इसकी जांच की जा रही है