टोल टेक्स दरों में वृद्धि कर यात्रियों की जेब पर सरकार का डाका, बढ़ेगी महंगाई- भूपेन्द्र चन्द्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी

टोल टेक्स दरों में वृद्धि कर यात्रियों की जेब पर सरकार का डाका, बढ़ेगी महंगाई- भूपेन्द्र चन्द्राकर, प्रदेश उपाध्यक्ष, आम आदमी पार्टी

महासमुंद। आम आदमी पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेन्द्र चन्द्राकर ने टोल टैक्स दरों में वृद्धि पर एतराज जताते हुए कहा है कि छत्तीसगढ़ में नेशनल हाईवे पर सफर करने वाले वाहन चालकों पर टेक्स बढ़ाना चिंतनीय है । उन्होंने बताया कि नेशनल हाईवे अथॉरिटी ऑफ इंडिया (NHAI) ने वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए टोल टैक्स की नई दरें 1 अप्रैल से लागू की हैं । नई दरों के तहत प्रदेश के अलग-अलग टोल प्लाजा पर 5 रुपये से लेकर 20 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है, जिससे आम यात्रियों की जेब पर सीधा असर पड़ेगा।

उन्होंने कहा कि कार, जीप और वैन जैसे निजी वाहनों के साथ-साथ व्यावसायिक वाहनों के लिए टोल महंगा हो जायेगा साथ ही 1 अप्रैल से फास्टैग एनुअल पास भी महंगा हो रहा है, जो 3,000 रुपये से बढ़कर 3,075 रुपये हो जाएगा। टोल दरों में वृद्धि से ट्रकों और व्यावसायिक वाहनों का परिचालन खर्च बढ़ेगा जिससे वस्तुओं की कीमतों में वृद्धि होगी और आगे महंगाई बढ़ेगी। केंद्र की भाजपा सरकार देश की जनता को सिर्फ लूटने में लगी है आम आम जनता की तकलीफों से उसे कुछ लेना देना नहीं है।