रायपुर में GST की बड़ी कार्रवाई: अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापा, दो फार्मों की चल रही जांच

रायपुर में GST की बड़ी कार्रवाई: अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापा, दो फार्मों की चल रही जांच

 छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में गुरुवार को GST विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए भैंसथान स्थित अन्नपूर्णा कॉम्प्लेक्स में छापेमारी की। टीम लक्ष्मी कमर्शियल और SRS ट्रेडर्स नाम की फर्मों में जांच कर रही है।

चार ठिकानों पर एक साथ जांच
जानकारी के मुताबिक, करीब 10 अधिकारियों की टीम इस कार्रवाई में शामिल है, जो दोनों फर्मों के चार अलग-अलग ठिकानों पर एक साथ जांच कर रही है।

GST चोरी और फर्जी बिलिंग का मामला
सूत्रों के अनुसार, विभाग को इन फर्मों के खिलाफ GST चोरी और फर्जी बिलिंग की शिकायत मिली थी। इसी आधार पर छापेमारी की गई। जांच के दौरान बड़ी संख्या में संदिग्ध बिल और ट्रांजेक्शन रिकॉर्ड सामने आए हैं।

दस्तावेज और डेटा जब्त
टीम ने मौके से कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और इलेक्ट्रॉनिक डेटा जब्त किया है। इन सभी रिकॉर्ड्स की अब गहन जांच की जा रही है। शुरुआती जांच में बड़े पैमाने पर टैक्स चोरी के संकेत मिले हैं।

आधिकारिक पुष्टि का इंतजार
फिलहाल इस कार्रवाई को लेकर विभाग की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। माना जा रहा है कि जांच पूरी होने और दस्तावेजों के विश्लेषण के बाद ही पूरे मामले का खुलासा होगा।