पुलिस को चकमा देकर मेकाहारा से कैदी फरार, दो जेल प्रहरी निलंबित
राजधानी रायपुर के डॉ भीमराव अंबेडकर स्मृति चिकित्सालय (मेकाहारा) से मंगलवार को हत्या के मामले में आजीवन कारावास की सजा काट रहा कैदी साहेब कुमार ताती (26) फरार हो गया। इस मामले में दो प्रहरियों गोपी किशन कौशिक और प्रमोद कुमार सोनी को सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।
जानकारी के मुताबिक, सजायाफ्ता कैदी साहेब कुमार ताती पिता सुरेश ताती 26 वर्ष को मंगलवार को तबियत खराब होने के चलते रायपुर सेन्ट्रल जेल से मेकाहारा अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात दो जेल प्रहरियों की लापरवाही के चलते साहेब कुमार ताती हथकड़ी के साथ फरार हो गया। जिसका अब तक कोई सुराग नहीं मिला है। वहीं अब इस मामले में दो प्रहरियों को निलंबित कर दिया गया है।
बताया जा रहा है कि गोबरा नवापारा क्षेत्र में 10 मार्च 2025 को साहेब कुमार ताती ने विवाद के बाद अपनी भाभी सोनी कुमारी पर ब्लेड से हमला कर दिया था। इतना ही नहीं आरोपी ने दो वर्षीय मासूम की गला रेतकर हत्या कर दी थी। पुलिस ने आरोपी को 2 जनवरी 2025 को कोर्ट में पेश किया। कोर्ट ने आरोपी को आजीवन कारावास (10 वर्ष की सश्रम कारावास की सजा) सुनाई, जिसके बाद उसे जेल भेज दिया गया था।
कैदी को मंगलवार को तबियत खराब होने के चलते रायपुर सेन्ट्रल जेल से मेकाहारा अस्पताल लाया गया था। इसी दौरान सुरक्षा में तैनात दो जेल प्रहरियों की लापरवाही के चलते सुरेश ताती हथकड़ी के साथ फरार हो गया। इस मामले में अब दो प्रहरियों गोपी किशन कौशिक और प्रमोद कुमार सोनी को सुरक्षा में लापरवाही बरतने के आरोप में तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।