डॉ. जे.पी.एम. शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, मुंगेली में उद्यमिता जागरूकता शिविर आयोजित

डॉ. जे.पी.एम. शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, मुंगेली में उद्यमिता जागरूकता शिविर आयोजित

मुंगेली। जिला व्यापार एवं उद्योग केंद्र द्वारा दिनांक 9 मार्च 2026 को डॉ. जे.पी.एम. शासकीय विज्ञान महाविद्यालय, मुंगेली के कक्ष क्रमांक 9 में एक दिवसीय उद्योग कार्यशाला एवं उद्यमिता जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शोभित कुमार बाजपेयी ने की।

कार्यक्रम में प्राचार्य डॉ. बाजपेयी ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए उद्यमिता के महत्व पर प्रकाश डाला तथा युवाओं को स्वरोजगार की दिशा में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय में उद्यमिता युवाओं के लिए आत्मनिर्भर बनने का एक महत्वपूर्ण माध्यम है।

इस अवसर पर वनस्पति शास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष श्री सुधीर तिवारी ने भी उद्योग एवं उद्यमिता से संबंधित अपने विचार व्यक्त किए और विद्यार्थियों को नए अवसरों की ओर अग्रसर होने के लिए प्रेरित किया।

कार्यक्रम में उद्योग विभाग के सहायक संचालक श्री उत्तम दुबे द्वारा विद्यार्थियों को विभिन्न सरकारी उद्योग योजनाओं, स्वरोजगार के अवसरों तथा उद्यमिता विकास के बारे में विस्तृत जानकारी एवं प्रशिक्षण प्रदान किया गया।

कार्यक्रम की नोडल अधिकारी कु. तृप्ति लकड़ा रहीं तथा डॉ. लव कुमार वर्मा ने मंच संचालन किया। इस अवसर पर महाविद्यालय के सभी प्राध्यापकगण एवं बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।

कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने उद्यमिता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त कर उत्साह व्यक्त किया तथा आयोजकों के प्रति आभार व्यक्त किया।