नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया एवं छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत डॉ ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में दिनांक 21/02/2026 से 26/02/2026 तक चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन
नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया एवं छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग के मध्य हुए एमओयू के अंतर्गत डॉ ज्वाला प्रसाद मिश्र शासकीय विज्ञान महाविद्यालय मुंगेली में दिनांक 21/02/2026 से 26/02/2026 तक चार दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ शोभित कुमार बाजपेयी के अध्यक्षता में संपन्न हुआ। इस कार्यक्रम की नोडल अधिकारी कुमारी तृप्ति लकड़ा, सहायक प्राध्यापक (अंग्रेजी) रहीं।
प्रशिक्षण हेतु रायपुर से पधारे प्रशिक्षक रवि आर्या ने विद्यार्थियों को शेयर बाजार, निवेश के मूलभूत सिद्धांतों तथा वित्तीय साक्षरता से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियाँ प्रदान कीं। इस कार्यक्रम में लगभग 68 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता कर लाभ प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मंच संचालन एवं धन्यवाद ज्ञापन डॉ. लव कुमार वर्मा, अतिथि व्याख्याता (प्राणी शास्त्र) एवं छत्तीसगढ़ अतिथि व्याख्याता संघ के अध्यक्ष द्वारा किया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय का समस्त स्टाफ उपस्थित रहा।