शासकीय दंतेश्वरी पी.जी. महिला महाविद्यालय जगदलपुर की छात्राओं ने वार्ड में भ्रमणऔर सर्वेक्षण कर साक्षात्कार के माध्यम से अनुसंधान सम्बंधित जनता की राय जाना ।

शासकीय दंतेश्वरी पी.जी. महिला महाविद्यालय जगदलपुर की छात्राओं ने वार्ड में भ्रमणऔर सर्वेक्षण कर साक्षात्कार के माध्यम से अनुसंधान सम्बंधित जनता की राय जाना ।

जगदलपुर-: शासकीय दंतेश्वरी पी.जी .महिला महाविद्यालय जगदलपुर के राजनीति विज्ञान विभाग की sec विषय ("जनता की राय और सर्वेक्षण अनुसंधान") की छात्राओं ने गुरु घासीदास वार्ड क्रमांक 28 का शैक्षिक भ्रमण किया। इस भ्रमण कार्यक्रम का आयोजन महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ० राजीव गुहे के मार्गदर्शन में किया गया जिसका संचालन राजनीति विज्ञान विभाग के प्राध्यापक सदस्य डॉ. बृजेश कुमार गौतम के नेतृत्व में किया गया।          
             छात्राओं ने वार्ड का भ्रमण कर नए अनुसंधान के लिए सर्वेक्षण किया और वार्ड की जनता की राय जाना तथा वार्ड के मेंबर दीलिप दास से अनुसंधान विषय से संबंधित प्रश्न पूछे कि इस वार्ड की जनता आप का ही अधिक मतों से चुनाव क्यों किया? आपने अपने वार्ड की जनता के विकास के लिए क्या वादा किया था जो चुनाव बाद आप उसको अमल में ला रहे हैं और आगे भी  जनता के सर्वागिण विकास के लिए क्या करना चाहेंगे जिससे आप के वार्ड व जगदलपुर के अलावां छत्तीसगढ़ राज्य,राष्ट्र के पटल पर विकास के नाम पर दर्ज हो सके। वार्ड मेम्बर ने छात्राओ को संतोषजनक उत्तर देकर उनके द्वारा नई शिक्षा नीति 2020 के अनुसार नए अनुसंधान की सराहना किया और उनको शुभ कामनाएं भी दी।छात्राओं ने सर्वेक्षण और साक्षात्कार के द्वारा प्रत्यक्ष अवलोकन के माध्यम से राजनीतिक व्यवहार, सार्वजनिक राय, सेवा की गुणवत्ता ,राजनीतिक विश्लेषण और व्यवहार का डेटा संग्रह किया जो भविष्य में भी शोध के  क्षेत्र में छात्राओं को नए अनुसंधान में सहायक सिद्ध होगा  ।