श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में श्रद्धा और राष्ट्रभक्ति के साथ मनाया स्वतंत्रता दिवस तिरंगे की शान और जगन्नाथ जी का आशीर्वाद, श्रद्धा से मना स्वतंत्रता दिवस आस्था के दीप से राष्ट्रभक्ति की लौ तक—जगन्नाथ मंदिर में मनाया स्वतंत्रता पर्व

रायपुर। स्वतंत्रता दिवस के पावन अवसर पर आज उत्तर विधानसभा क्षेत्र के विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने श्री जगन्नाथ मंदिर परिसर में कार्यालयीन परिवार के साथ विधि-विधानपूर्वक पूजा-अर्चना कर ध्वजारोहण किया।

इस अवसर पर तिरंगे झण्डे में पुष्प अर्पित कर धूप-दीप प्रज्वलित किया एवं नारियल अर्पित कर देश की सुख-समृद्धि, शांति और निरंतर प्रगति की मंगलकामना की। ध्वजारोहण के पश्चात उपस्थित सभी लोगों ने राष्ट्रगान के साथ देश के प्रति अपने सम्मान और समर्पण को अभिव्यक्त किया।

कार्यक्रम के उपरांत सभी ने सेव-बूंदी का प्रसाद ग्रहण किया। स्वतंत्रता दिवस का यह आयोजन आस्था, संस्कार और राष्ट्रभक्ति के सुंदर संगम के रूप में संपन्न हुआ।

विधायक श्री पुरन्दर मिश्रा ने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें उन वीर सपूतों के त्याग और बलिदान का स्मरण कराता है, जिनके संघर्ष से हमें स्वतंत्र भारत में जीवन जीने का गौरव प्राप्त हुआ। हमें राष्ट्र की एकता, अखंडता और विकास के लिए अपने कर्तव्यों का पूरी निष्ठा से निर्वहन करना चाहिए।

इस अवसर पर कार्यालयीन परिवार के सदस्य एवं अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहे।