अखंड भारत दिवस पर विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन
पलारी। अखंड भारत दिवस के अवसर पर भारत माता सेवा ट्रस्ट, बलौदाबाजार (छत्तीसगढ़) द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, पलारी में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।
मानव सेवा के उद्देश्य से आयोजित इस शिविर में युवाओं एवं सामाजिक कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर सहभागिता की और रक्तदान कर जरूरतमंदों के जीवन बचाने का संकल्प लिया। आयोजकों ने कहा कि रक्तदान केवल एक सेवा नहीं, बल्कि किसी के जीवन को बचाने का माध्यम है।
शिविर के आयोजन में टेसूलाल धुरंधर, धमरुधर वर्मा वर्मा, नीरज परगनिहा, यशवर्धन मोनू वर्मा, प्रदीप कुर्रे एवं योगेश योगी वर्मा का महत्वपूर्ण सहयोग रहा।
आयोजकों ने स्वस्थ एवं पात्र नागरिकों से नियमित रक्तदान करने तथा समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता बढ़ाने की अपील की।
“रक्तदान – महादान – जीवनदान” के संदेश के साथ आयोजित यह शिविर सामाजिक सेवा और मानवता की भावना को समर्पित रहा। इस रक्तदान शिविर के गोविन्द जायसवाल, संजू वर्मा, हेमन्त देवांगन, नंदकिशोर कन्नौजे, सूरज ठाकुर, सेवक राम वर्मा, कार्तिक राम वर्मा, चिंतामणी साहू, धमरुधर वर्मा, डिकेश चन्द्राकर, मिथलेश देवांगन आदि ने रक्तदान किया। एवं इस अवसर पर मुख्यरूप से मण्डल अध्यक्ष पवन वर्मा, राज प्रधान रामखिलावन वर्मा, डागेश्वर वर्मा, सी.पी. चन्द्राकर, लेखराम नायक, मनीष चौबे, स्वास्थ्य विभाग के कर्मचारी राजेन्द्र गिररे एवं साथी उपस्थित रहे।