नीट पेपर लीक लाखों छात्रों के भविष्य के साथ खिलवाड़ - आम आदमी पार्टी
महासमुंद विधानसभा क्षेत्र के झलप में शनिवार को आम आदमी पार्टी महासमुंद ने नीट (NEET) पेपर लीक कांड के विरोध में जोरदार धरना-प्रदर्शन किया और केन्द्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा मांगा। इस दौरान बड़ी संख्या में पार्टी कार्यकर्ताओं, युवाओं और छात्रों ने भाग लेकर केंद्र सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया।
पार्टी के प्रदेश उपाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर और प्रदेश सचिव संजय यादव ने आरोप लगाया कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षा में पेपर लीक होना देश की शिक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़ा करता है। यह लाखों मेहनती छात्रों के भविष्य के साथ अन्याय है। उन्होंने इसे युवाओं के सपनों के साथ धोखा बताते हुए इसकी उच्च स्तरीय जांच की मांग की।
वहीं जिला महासचिव मधु यादव और जिला संगठन मंत्री शकील खान ने कहा कि बार-बार पेपर लीक की घटनाएं यह साबित करती है कि सरकार शिक्षा व्यवस्था को संभालने में पूरी तरह विफल रही है। उन्होंने कहा कि जब तक इस मामले में दोषियों पर सख्त कार्रवाई नहीं होती और पारदर्शी जांच नहीं होती, तब तक आम आदमी पार्टी का संघर्ष जारी रहेगा।
आम आदमी पार्टी महासमुंद ने केन्द्रीय शिक्षा मंत्री से नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए तत्काल इस्तीफा देने की मांग किया, हो रहे प्रदर्शन के दौरान ही केंद्रीय शिक्षा मंत्री की इस्तीफा की सूचना शोशल मीडिया के जरिए प्राप्त हुआ जिस पर आप कार्यकर्ताओ ने खुशी जाहिर करते हुए मौके में फटाका फोड़ कर जश्न मनाया आप कार्यकर्ताओ ने इसे प्रजातंत्र की जीत बताया साथ ही साथ यह चेतावनी भी जारी करते हुए कहा कि प्रत्येक मृतक छात्रों के परिवार को एक करोड़ रुपये की मुवावजा की राशि प्रदान किया जाय,आंदोलन के दौरान छात्रों पर विभिन्न धाराओं पर दर्ज किये गए fir को वापस ले एवं दोषी पुलिस कर्मियों को चिन्हांकित कर उन्हें कड़ी से कड़ी सजा दी जावे,उन्होंने चेतावनी देते हुए कहा यदि छात्रों के साथ न्याय नहीं हुआ, तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा।
प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ताओं ने “छात्रों के भविष्य से खिलवाड़ बंद करो”, “पेपर लीक बंद करो” और “नरेन्द्र मोदी इस्तीफा दो” जैसे नारे लगाए। अंत में, आम आदमी पार्टी ने देशभर के छात्रों और अभिभावकों से इस मुद्दे पर एकजुट होकर आवाज उठाने की अपील की।
आज के धरना प्रदर्शन में प्रमुख रूप मोहन साहू,राजू टांडे,हेमलाल यादव,अजय टोन्द्रे,मोती विश्वकर्मा,भीष्मदेव कुर्रे, अगेश्वर यादव,ओमप्रकाश साहू,दिनेश ध्रुव,राजेश धृत लहरे,खेमलाल धीवर,महेश बघेल, मेहत्तर आदि आम आदमी पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित थे।