राजधानी में 3 दिन बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें

राजधानी में 3 दिन बंद रहेगी मांस-मटन की दुकानें

रायपुर निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में चेट्रीचंड पर्व 20 मार्च, रामनवमी 27 मार्च और महावीर जयन्ती 31 मार्च को मांस - मटन का विक्रय प्रतिबंधित रहेगा।

रायपुर नगर पालिक निगम के स्वास्थ्य विभाग की ओर से नगर पालिक निगम स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. तृप्ति पाणीग्रही ने चेट्रीचंड पर्व 20 मार्च, श्री रामनवमी पर्व 27 मार्च और महावीर जयन्ती 31 मार्च 2026 को रायपुर नगर पालिक निगम के सम्पूर्ण परिक्षेत्र में स्थित पशुवध गृह एवं समस्त मांस - मटन विक्रय की दुकानों को बंद रखे जाने का आदेश जारी किया है।

इस दौरान जोन स्वास्थ्य अधिकारी, स्वच्छता निरीक्षक मांस -मटन के विक्रय पर प्रतिबन्ध के आदेश का पालन करवाएंगे और अपने सम्बंधित जोन क्षेत्रों में मांस -मटन विक्रय की दुकानों का सतत पर्यवेक्षण करेंगे। होटलों में उक्त दिवसों पर मांस-मटन विक्रय करने पर जप्ती की कार्यवाही कर सम्बंधित व्यक्ति के विरूद्ध यथोचित कार्यवाही भी की जाएगी।