शादी में देरी से आहत प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, गांव में मातम

शादी में देरी से आहत प्रेमी युगल ने लगाई फांसी, गांव में मातम

पेंड्रा थाना क्षेत्र के ग्राम पनकोटा में शादी में हो रही देरी से आहत प्रेमी जोड़े ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।

घटना से गांव में शोक की लहर है। जानकारी के अनुसार युवक की उम्र 18 वर्ष थी और कम उम्र के कारण परिजन शादी टालने की बात कह रहे थे। इसी से क्षुब्ध होकर पहले युवती ने अपने घर में फांसी लगा ली।

युवती की मौत की खबर मिलते ही युवक ने उसे फंदे से उतारा और बाद में घर के पास नीलगिरी प्लॉट में पेड़ से फांसी लगाकर जान दे दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई शुरू कर जांच शुरू कर दी है।