रोटरी क्लब आफ रायपुर द्वारा आयोजित फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत
"दोस्ती दिल का रिश्ता है " उक्त उदगार कल दिनांक 7. 8. 26 को रोटरी क्लब आफ रायपुर द्वारा आयोजित फेलोशिप कार्यक्रम की शुरुआत करते हुऎ सह सचिव रो योगेश अग्रवाल ने व्यक्त किये। उन्होंने कहा कि दिल के रिश्ते कई बार खून के रिश्तों से बड़े होते हैं ।रोटरी में मैत्री भाव को लेकर विभिन्न सदस्यओं ने अपने विचार व्यक्त किए ।पूर्व अध्यक्ष रो उत्तम गर्ग और उनकी पत्नी लक्ष्मी द्वारा एक मधुर गीत की प्रस्तुति दी गई ।क्लब के वरिष्ठतम सदस्य पीडीजी सुभाष साहू द्वारा भी एक खूूबसूरत गीत "लाखों हैं यहां दिलवाले "प्रस्तुत किया गया जिसने लोगों को थिरकने पर मजबूर कर दिया।क्लब के सदस्य रो विनोद श्रीवतास्तव की पत्नी श्रीमती नीलिमा श्रीवास्तव ने भी एक देशभक्ति गीत प्रस्तुत किया ।कार्यक्रम को आगे बढ़ते हुऎ अध्यक्ष डा प्रीता लाल ने कहा के सेवा भावना और मैत्री भावना रोटरी के दो आधार स्तंभ है और इन आधार स्तंभओं को मजबूत करने के उद्देश्य से ही हमारा क्लब समय-समय पर ऐसे आयोजन करता रहता है। मैत्री और सौहाद्र को बढ़ने निर्मित करने के लिए समय-समय पर ऐसे आयोजन आवश्यक हैं।तत पश्चात वरिष्ठ रो इंद्रबीर सिंह बतरा द्वारा सदस्यओं को Housie खिलाई गयी जिसमें विजेताओं को आकर्षक पुरास्कर दिये गए ।प्रथम फुल हाउस का पुरस्कार रो प्रीता लाल, रो सुभाष साहू को प्राप्त हुये। ज्योति प्रजापति,लक्ष्मी गर्ग,उत्तम गर्ग अन्य विजेता रहे ।इस कार्यक्रम के प्रोग्राम चेयरमैन नितेश प्रजापति ने क्लब के विभिन्न सदस्यओं से अनुरोध किया की वे माय रोटरी में अति शीघ्र पंजीयन कर लेवें ताकि वे इसके माध्यम से वैश्विक रोटरी समुदाय से जुड़ सकें। उपस्थित समस्त सदस्यओं का my rotary में पंजीयन कराया गया और यह अपेक्षा की गई की इस महीने के अंदर अन्य सदस्यों के घर व्यक्तिगत रूप से जाकर उनके my rotary अकाउंट को एक्टीवेट किया जाएगा। कार्यक्रम के अंत में सह सचिव योगेश अग्रवाल द्वारा धन्यवाद ज्ञापन किया गया ।